खेल और युवा कल्याण विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार वर्ष 2027 में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उददेश्य युवा एकीकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा युवाओं को उनके सुझाव एवं प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में किया जाना प्रस्तावित है।

प्रधानमंत्री जी के विजन विकसित भारत 2047 के साथ श्रेणीबद्ध कर राष्ट्रीय युवा उत्सव के रूप में परिवर्तन किया गया है। युवा उत्सव को दो भागो में यंग लीडर्स एवं सांस्कृतिक ट्रेक के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, इस वर्ष युवा शक्ति से जनभागीदारी के उददेश्य से 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में 15 से 29 आयु वर्ग (17 अगस्त 2026 की स्थिति में) के युवाओं हेतु राष्ट्रीय युवा उत्सव 2027 का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष युवा उत्सव में सांस्कृतिक ट्रेक में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन, पेंटिंग, कविता लेखन एवं नुक्कड नाटक का आयोजन नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर किया जाना है। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। युवा उत्सव कार्यक्रम में 05 विधाओं को सम्मिलित किया गया है, जिसमें समूह लोक गीत, समूह लोक नृत्य, पेंटिग, कविता लेखन, नूक्कड नाटक का आयोजन नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों को देश की विभिन्न पारंपरिक एवं सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। युवा उत्सव में ग्रामीण व शहरी युवक/युवतियां कलाकार जिनकी आयु 17 अगस्त 2026 को 15 से 29 वर्ष के मध्य हो, वे ही भाग ले सकते है। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ. के. के. खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष शासन द्वारा जिला युवा उत्सव आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त विधाओं में चयनित कलाकार 25 नवम्बर को ग्वालियर में आयोजित संभाग स्तर पर आयोजित संभाग स्तरीय युवा में सहभागिता कर सकते है। कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने हेतु अपील की है। ग्रामीण व शहरी कलाकार अपना पंजीयन सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर करवा सकते है। पंजीयन हेतु कलाकार को अपना नवीन पासपोर्ट साईज फोटो, आयु प्रमाणिकरण हेतु मार्कशीट, मूलनिवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं मूल प्रमाण साथ में लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए कलाकार खेल विभाग के श्री कमल सिंह बाथम-मोबाईल 9425766688, 8889771599, 9131710577 7587664839 पर सम्पर्क कर सकते है। सीधे भी भारत सरकार की विभाग बेवसाईट माय भारत पोर्टल पर सीधे भी अपना पंजीयन करा सकते है।