मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना में प्राप्त निर्देशानुसार पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के अंतर्गत जिले के संबंधित ग्राम पंचायत एवं निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस 29 सितम्बर 2026 (मंगलवार) को एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन के लिए जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 06, विकासखण्ड राणापुर की 23 ग्राम पंचायतों तथा सरपंच पद के निर्वाचन के लिए ग्राम पंचायत पलासडोर, विकासखण्ड थांदला के संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में निवास करने वाले शासकीय एवं अर्द्धशासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए 29 सितम्बर को सामान्य अवकाश रहेगा।
साथ ही परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act), 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा-25 के अंतर्गत मतदान दिवस 29 सितम्बर 2026 को जिले के उक्त संबंधित ग्राम पंचायत एवं निर्वाचन क्षेत्रों में एक दिवस का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
यह अवकाश केवल पंचायत उप निर्वाचन से संबंधित निर्धारित ग्राम पंचायतों एवं निर्वाचन क्षेत्रों में प्रभावशील रहेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।