आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अब प्रधान डाकघर बालाघाट में रविवार को भी आधार सेवा केंद्र संचालित किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नागरिकों को आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।डाक विभाग की इस पहल से उन नागरिकों को विशेष सुविधा मिलेगी, जो नौकरी अथवा अन्य व्यस्तताओं के कारण सामान्य कार्यदिवसों में आधार संबंधी कार्य नहीं करा पाते हैं। अब उन्हें रविवार के दिन भी आधार सेवा केंद्र पहुंचकर अपने आधार कार्ड से संबंधित आवश्यक अपडेट कराने का अवसर मिलेगा।
डाक विभाग के अनुसार प्रधान डाकघर बालाघाट में संचालित आधार केंद्र पर नागरिकों के आधार कार्ड से संबंधित अपडेट का कार्य किया जाएगा।इस सुविधा के शुरू होने से आम नागरिकों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अतिरिक्त समय और सुविधा मिल सकेगी। डाक विभाग ने अधिक से अधिक नागरिकों से प्रधान डाकघर बालाघाट के आधार सेवा केंद्र पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।