सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 'कहानी सेवा की' श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं, सागर जिले की देवरी जनपद के एक निवासी की, जिन्हें वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ मिला। योजना का लाभ मिलने से उनके वर्षों पुराने कच्चे मकान की जगह अब पक्का और सुरक्षित घर बनकर तैयार हो गया है। पक्के मकान का सपना पूरा होने से हितग्राही और उनका परिवार बेहद खुश हैं। पहले बारिश और मौसम की अन्य परिस्थितियों के दौरान कच्चे मकान में रहने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन्हें अपना पक्का घर बनाने में आर्थिक सहायता मिली, जिससे परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। हितग्राही ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जी एवं मध्यप्रदेश शासन का योजना का लाभ देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।