कटनी (15 अक्टूबर) - बालिकाओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, बैंकिंग व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिलेभर में पांच दिवसीय गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर छात्राओं को विभिन्न शासकीय संस्थानों, वन स्टॉप सेंटर, पुलिस थाने, बैंक, पोस्ट ऑफिस और ग्राम पंचायत कार्यालयों का उन्मुखीकरण भ्रमण कराया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अब्दुल गफ्फार के निर्देशन तथा सहायक संचालक सुश्री वनश्री कुर्वेती के संयोजन में आयोजित इन गतिविधियों के दौरान बालिकाओं को विभिन्न संस्थानों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।कटनी में वन स्टॉप सेंटर और महिला थाने का भ्रमण विकासखंड कटनी में छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर और महिला पुलिस थाने का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें वन स्टॉप सेंटर तथा महिला हेल्पलाइन 181 के जिला कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली समझाई गई। महिला थाना प्रभारी श्रीमती वर्षा सोनकर ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और वैधानिक पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती शैली तिवारी और बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनीष तिवारी उपस्थित रहे।बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा और रीठी में भी आयोजन बहोरीबंद में परियोजना अधिकारी श्री सतीश पटेल के मार्गदर्शन में बालिकाओं को बैंक, पोस्ट ऑफिस और ग्राम पंचायत बचैया का भ्रमण कराया गया। यहां छात्राओं ने बैंकिंग व्यवस्था और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली को समझा। ढीमरखेड़ा में परियोजना अधिकारी श्रीमती आरती यादव के मार्गदर्शन में छात्राओं ने उमरिया पान स्थित पुलिस थाना, भारतीय स्टेट बैंक और पोस्ट ऑफिस का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें बालिका सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा बैंकिंग और डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी प्रकार रीठी में परियोजना अधिकारी श्री विवेक पटेल के मार्गदर्शन में ग्राम बिलहरी स्थित पुलिस थाना, बैंक और ग्राम पंचायत कार्यालय का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विभागीय पर्यवेक्षक और शासकीय माध्यमिक शाला बिलहरी के शिक्षक उपस्थित रहे। इन गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।