कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज ग्राम रायपुरा में शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत हितग्राहियों की निशुल्क रजिस्ट्री करने के कार्य का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, तहसीलदार श्री दीपेश धाकड भी मौजूद रहें।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने रायपुरा में उक्त योजना के तहत हितग्राही श्री शंभूदयाल जंगम को रजिस्ट्री दस्तावेज प्रदान किये गये। इसके साथ ही रजिस्ट्री के लिए मौजूद हितग्राही श्रीमती मांगीबाई माहौर तथा श्री ओमप्रकाश बैरवा से चर्चा की गई। उक्त दोनो हितग्राहियों की भी मौके पर पटवारी द्वारा रजिस्ट्री का कार्य ऑनलाइन एप के माध्यम से संपादित किया गया।
हितग्राही श्री शंभूदयाल जंगम ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत उन्हें आबादी भूमि में स्थित उनके मकान की रजिस्ट्री प्राप्त हुई है, इसके अंतर्गत 31 हजार 200 रूपये का स्टॉप पंजीयन का लाभ तात्कालीक रूप से प्राप्त हुआ है। स्टॉप शुल्क की उक्त राशि सरकार द्वारा वहन की जायेगी, इसके साथ ही संपत्ति की रजिस्ट्री होने से अब उन्हें इस संपत्ति के आधार पर बैंक लोन आदि प्राप्त हो सकेंगे और रजिस्ट्री होने से मकान का मालिकाना हक भी प्राप्त हो गया है।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत किये जा रहे रजिस्ट्री के कार्य की मौके पर समीक्षा के दौरान एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा ने बताया कि उक्त पटवारी के अंतर्गत अभी तक 54 लोगों की रजिस्ट्री कर दी गई है तथा 11 रजिस्ट्री प्रक्रिया में है, पटवारियों द्वारा प्रतिदिन गांव में पहुंचकर रजिस्ट्री करने का कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है।
