अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड श्री राजन बी नाडिया की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण एवं अर्हता तिथि 01.01.2027 के मान से निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों की बैठक अपर कलेक्टर कक्ष कलेक्ट्रेट परिसर भिण्ड में आयोजित की गई।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड श्री राजन बी नाडिया द्वारा निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 हेतु कार्यक्रम से अवगत कराया गया कि आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है, साथ ही ऐसे मतदान केन्द्र जिनका भवन जीर्ण-शीर्ण हो गया है या मतदाताओं की मतदान केन्द्र से दूरी 2 किमी. से अधिक है, उनका भी युक्तियुक्तकरण किया जाना है। दिनांक 12 नवम्बर 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन समस्त मतदान केन्द्रों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में किया जावेगा।
दिनांक 12 नवम्बर 2026 से 11 दिसम्बर 2026 तक समस्त मतदान केन्द्रों पर बीएलओ उपलब्ध रहेंगे तथा दावा एवं आपत्ति के फार्म प्राप्त करेंगे। दावा एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसम्बर 2026 तक किया जावेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 04 जनवरी 2027 को समस्त मतदान केन्द्रों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में किया जावेगा।