सहायक कृषि यंत्री, कृषि अभियांत्रिकी उपसंभाग, सिवनी द्वारा जानकारी दी गई है कि ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) कृषि यंत्र के लिए 21 अक्टूबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 तक जिलेवार ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों के लिए 30 अक्टूबर 2026 को लॉटरी संपादित की जाएगी।उक्त कृषि यंत्र के लिए आवेदन के साथ 3,500 रुपये की धरोहर राशि का बैंक ड्राफ्ट (डीडी) जमा करना अनिवार्य है। यह राशि कृषक के स्वयं के बैंक खाते से संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनवाकर जमा करनी होगी। धरोहर राशि के बिना प्रस्तुत आवेदन मान्य नहीं होंगे।कृषकों को सलाह दी गई है कि संबंधित कृषि यंत्र के जिलेवार लक्ष्य उपलब्ध होने की स्थिति में ही निर्धारित राशि का बैंक ड्राफ्ट बनवाएं तथा आवेदन प्रस्तुत करें।इसके अतिरिक्त, उक्त कृषि यंत्र क्रय करने के लिए कृषक जिला सहकारी बैंक, सिवनी से न्यूनतम ब्याज दरों पर ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक कृषक निर्धारित समय-सीमा में ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।