जिले के किसान भाईयों द्वारा रबी मौसम की चना व अन्य फसलों की बोवनी का कार्य किया जा रहा है। किसानों को उनकी मांग अनुसार पर्याप्त उर्वरक उपलब्धस कराने हेतु जिले की सहकारी संस्थाओं एवं निजी विक्रेताओं के पास पर्याप्त मात्रा में उर्वरक का भण्डारण करवाया गया है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में उर्वरक भण्डारण की स्थिति सहकारी क्षेत्र में यूरिया 12878 मे. टन, डीएपी 3048मे. टन, पोटाश 1075मे. टन, एनपीके काम्पलेक्स 5823 मे. टन, सुपर फॉस्फेंट 4443मे.टन, अमोनियम सल्फेट 156मे. टन, संस्थागत कुल 27423मे. टन व निजी डीलरों की दुकानों पर यूरिया 6330 मे. टन, डीएपी 655मे. टन, पोटाश 412 मे. टन,एनपीके काम्पलेक्स 1783 मे. टन, सुपर फॉस्फेट 5003मे.टन, अमोनियम सल्फेट 185 मे. टन निजी विक्रेताओं के यहा कुल 14368मे. टन,इस प्रकार संस्थागत एवं निजी विक्रेताओं के यहा कुल 41791मे. टन भण्डाारित करवाया जाकर 4274 मे.टन वितरण एवं 37517 मे.टन शेष है। वर्तमान में विकासखण्डवार उर्वरक की स्थिति बड़वानी- 6077मे. टन, पाटी- 1475मे.टन, ठीकरी- 6521मे.टन, राजपुर- 8833मे.टन, सेंधवा- 7530मे.टन, निवाली- 1494मे.टन एवं पानसेमल-5588मे.टन उपलब्ध4 है। अतः जिले के समस्त किसान भाईयों से अनुरोध है कि अपनी आवश्यकता का उर्वरक समय से उठाव कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।