रुद्रांक्ष के हाथ से फिसला गोल्ड रुद्रांक्ष पाटिल ने फाइनल में लंबे समय तक पदक की दौड़ में बढ़त बनाए रखी थी।

वह लगातार स्वर्ण पदक की स्थिति में बने हुए थे, लेकिन बाद के दौर में चीन के शेन लिहाओ ने शानदार वापसी की।

रुद्रांक्ष पहले स्वर्ण पदक की स्थिति से नीचे आए और इसके बाद 9.7 के एक खराब शॉट के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गए।

इसके बाद उन्होंने वापसी की कोशिश की, लेकिन कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

टीम इवेंट में भी जीता था सिल्वर रुद्रांक्ष और हिमांशु इससे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीत चुके हैं।

चीन ने इस स्पर्धा में स्वर्ण और दक्षिण कोरिया ने कांस्य पदक जीता था।

इस तरह रुद्रांक्ष और हिमांशु दोनों के खाते में एशियन गेम्स 2026 में अब दो-दो पदक हो गए हैं।

इलावेनिल ने भी जीते दो सिल्वर भारत ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीता था।

इसके अलावा इलावेनिल वलारिवान ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रजत पदक हासिल किया।

इस तरह एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग से भारत के कुल पांच पदक हो गए हैं।

हालांकि, भारतीय निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद गोल्ड मेडल का इंतजार जारी है।

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अभी तक एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीता है।

शूटिंग के अलावा भारत को एक पदक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मिला है।

सुचिका तरियाल ने आज ही कांस्य पदक अपने नाम किया।

मुख्य बातें

  • रुद्रांक्ष के हाथ से फिसला गोल्ड रुद्रांक्ष पाटिल ने फाइनल में लंबे समय तक पदक की दौड़ में बढ़त बनाए रखी थी।
  • वह लगातार स्वर्ण पदक की स्थिति में बने हुए थे, लेकिन बाद के दौर में चीन के शेन लिहाओ ने शानदार वापसी की।
  • रुद्रांक्ष पहले स्वर्ण पदक की स्थिति से नीचे आए और इसके बाद 9.7 के एक खराब शॉट के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गए।

स्रोत और संदर्भ

  1. अमर उजाला · एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को 2 और पदक, हिमांशु ने जीता रजत, रुद्रांक्ष को कांस्य; गोल्ड का इंतजार जारी ↗21 सितंबर 2026

सार्वजनिक प्राथमिक स्रोतों पर आधारित संपादित लेख। स्रोत जाँच: 21 सितंबर 2026।

यह खबर शेयर करें