सोमवार को मेंस 10 मीटर राइफल इवेंट में हिमांशु ढिल्लों (252.4 अंक) ने सिल्वर और रुद्रांश पाटिल (230.9 अंक) ब्रॉन्ज जीते। चीन के शेंग लिहाओ (254.2 अंक) ने गोल्ड जीता।
मेंस 10 मीटर राइफल इंडिविजुअल्स इवेंट में रुद्रांश-हिमांशु ने ब्रॉन्ज और हिमांशु ने सिल्वर जीता। (फोटो- बांए से दांए) टीम इवेंट में भारतीय टीम 1890.1 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस टीम में पार्थ माने, रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों शामिल रहे। चीन (1899.9 अंक) पहले और कोरिया (1884.2 अंक) तीसरे स्थान पर रही।
सिल्वर मेडल के साथ भारतीय मेंस राइफल टीम। भारत 10वें स्थान पर पहुंचा
भारत एशियन गेम्स की मेडल टैली में 10वें स्थान पर है। उसके खाते में अब 4 सिल्वर समेत 6 मेडल हैं। चीन 14 गोल्ड समेत 23 मेडल के साथ पहले स्थान पर है। जापान 6 गोल्ड समेत 21 मेडल के साथ दूसरे और साउथ कोरिया 4 गोल्ड समेत 16 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर है।
रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल का जन्म 16 दिसंबर 2003 को ठाणे, महाराष्ट्र में हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल के शूटर हैं। उन्होंने 2022 में काहिरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में इंडिविजुअल और टीम इवेंट का गोल्ड जीता। इंडिविजुअल वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले वे अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय बने। 2022 में वे 10 मीटर एयर राइफल में वर्ल्ड नंबर-1 भी रहे।
पार्थ राकेश माने का जन्म 13 नवंबर 2007 को हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल शूटर हैं। उन्होंने 2024 में पेरू के लीमा में ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर जूनियर वर्ल्ड टाइटल हासिल किया। इसी साल उन्होंने जूनियर वर्ल्ड कप में सिल्वर और एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज भी जीता।
हिमांशु ढिल्लों का जन्म 29 सितंबर 2005 को हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल शूटर हैं। 2025 में उन्होंने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज जीता। 2026 में एशियन चैंपियनशिप में भी दो गोल्ड अपने नाम किए। म्यूनिख में 2026 के सीनियर वर्ल्ड कप में वे 9वें रहे और क्वालिफिकेशन में 635.7 अंक बनाए।
भारतीय मेंस बैडमिंटन टीम ने बांग्लादेश पर 1-0 की बढ़त बना ली है। लक्ष्य सेन ने अयमान इब्न जमन को 21-4, 21-12 से हराया। अब दूसरे मुकाबले में आयुष शेट्टी का सामना गौरब सिंघा से होगा।
बैडमिंटन के पुरुष टीम इवेंट के पहले दौर में भारत-बांग्लादेश मैच शुरू हो गया है। पहला मुकाबला लक्ष्य सेन और अयमान इब्न जमन के बीच खेला जा रहा है।
लक्ष्य ने पहले गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21-4 से जीत दर्ज की। बांग्लादेशी खिलाड़ी के खिलाफ लक्ष्य को पहले गेम में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
भारत ने एशियन गेम्स में एक और बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय महिला टीम ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया। भारत ने इससे पहले उज्बेकिस्तान के खिलाफ 19 गोल किए थे। दो मैचों में टीम के खाते में 36 गोल हो गए हैं।
नवनीत, रुतुजा और दीपिका ने हैट्रिक लगाई। साक्षी, सुनेलिता और लालरेमसियामी ने 2-2 गोल किए, जबकि इशिका और सलीमा टेटे ने 1-1 गोल किया।
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने पहले ग्रुप मैच में मेजबान जापान को 49-24 से हराया। टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में भारत ने हाफ टाइम तक 31-9 की बढ़त बना ली थी।
टीम ने दूसरे हाफ में 18 अंक और जोड़े। टीम ग्रुप ए में जापान, दक्षिण कोरिया, चाइनीज ताइपेई और बांग्लादेश के साथ है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को दक्षिण कोरिया से होगा।
जय मीणा और आध्या तिवारी सॉफ्ट टेनिस के मिक्स्ड डबल्स इवेंट के पहले राउंड में हार गई है। भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सकी। उसे फिलीपींस के शेरविन नुगुइट और क्रिस्टी सैनोसा ने 5-2 से हराया। इस मैच का सेट स्कोर 4-2, 2-4, 2-4, 3-5, 2-4, 5-3, 6-8 रहा।
मैच में पॉइंट सेलिब्रेट करते जय-आध्या। 04:34 AM 21 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक शूटिंग- हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर, रुद्रांक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज जीता भारत के हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्रांक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज जीता। फाइनल में रुद्रांक्ष हाफवे मार्क तक बढ़त पर थे, लेकिन मुकाबले के दूसरे हिस्से में उनका प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा।
अपने डेब्यू एशियन गेम्स में हिमांशु ने दबाव के बीच शानदार शूटिंग की। वे क्वालिफिकेशन में सातवें स्थान पर रहे थे, लेकिन फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। चीन के शेंग लिहाओ ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
03:54 AM 21 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक सुचिका की हार के बाद विवाद सुचिका की हार पर विवाद खड़ा हो गया है। सुचिका के कोच निखिल कुंदर ने बताया कि तय समय तक मैच बराबर था।'
कुंदर ने कहा- 'एक जज ने भारत के पक्ष में फैसला दिया, जबकि 2 ने एक्स्ट्रा राउंड में सिंगापुर की खिलाड़ी को विजेता माना। निखिल ने कहा, ‘हमने फैसले को चुनौती दी है। उम्मीद है कि इससे अंतिम नतीजा बदलेगा।’
मैच ड्रा होने पर कम वजन वाले खिलाड़ी को विजेता माना जाता है। सिंगापुर की खिलाड़ी का वजन सुबह के वेट इन में सुचिका से 700 ग्राम कम था, इसलिए उन्हें विजेता घोषित कर फाइनल में भेज दिया गया।
03:45 AM 21 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स : सुचिका ने जीता ब्रॉन्ज मेडल सुचिका तारियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा कैटेगरी का सेमीफाइनल मैच हार गईं। उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
सुचिका को सिंगापुर की हुई हून टियो ने 2-0 से हराया। नतीजे के बाद सुचिका भावुक हो गईं। उन्होंने अंपायर्स के फैसले को चैलेंज किया।
मेडल के साथ सुचिका तरियाल। 03:41 AM 21 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक बॉक्सिंग: सुमित राउंड ऑफ-16 में पहुंचे सुमित ने बॉक्सिंग के मेंस 70 kg में थाईलैंड के बुंजोंग सिंसिरी को हराया। वे राउंड ऑफ-16 में पहुंच गए हैं। सुमित ने तीसरे राउंड में संभलकर खेलते हुए 5-0 से जीत दर्ज की। वह पूरे मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी से ज्यादा प्रभावी रहे।
रेफरी ने सुमित को सर्वसम्मत से विजेता घोषित किया। 03:20 AM 21 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक रुद्रांक्ष और हिमांशु 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल के फाइनल में भी पहुंचे भारत के रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने मेंस के 10 मीटर एयर राइफल के इंडिविजुअल फाइनल में जगह बना ली है।
क्वालिफिकेशन में रुद्रांक्ष 631.8 अंक के साथ तीसरे और हिमांशु 630.0 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे। भारत के पार्थ राकेश माने 628.3 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके।
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने ग्रुप-एफ में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर टॉप किया।
सुतीर्था मुखर्जी ने अलीना खान को 11-3, 11-3, 11-4 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद 17 साल की सिंड्रेला दास ने कलसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से हराकर स्कोर 2-0 कर दिया।
श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर भारत की जीत पक्की की। श्रीजा ने केवल 11 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। भारत ने इससे पहले ग्रुप में इंडोनेशिया और सिंगापुर को हराया था।
मैच खत्म होने के बाद सुतीर्था और अलीना ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया।
सेपकटकरा में भारत की पहली टीम ने जापान के खिलाफ सीधे सेटों में जीत दर्ज की। दूसरे सेट में भारतीय टीम पर कुछ दबाव बना, लेकिन खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखा और मैच-1 अपने नाम किया।
एशियन गेम्स में भारत के श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने हीट में 25.37 सेकेंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। वे कुल मिलाकर 9वें स्थान पर रहे।
भारत के एक अन्य तैराक ऋषभ दास 25.41 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में चौथे स्थान पर रहे। वे कुल 10वें स्थान पर रहे और फाइनल के पहले रिजर्व हैं।
वूशु के महिला चांगक्वान में भारत फिर मेडल चूक गया है। दोपहर 2:30 बजे के बाद रोशिबिना देवी महिला 60 किग्रा और आर्यन पुरुष 56 किग्रा सांडा के मुकाबले खेलेंगे।
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा के सेमीफाइनल में सुचिका तारियाल का मुकाबला सिंगापुर की टेओ हुई हून से होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही सुचिका का मेडल पक्का हो चुका है।
सुचिका तारियाल ने सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही मेडल पक्का कर दिया है।
भारत ने 20वें एशियन गेम्स के पहले दिन 2 सिल्वर मेडल जीत लिए हैं। दोनों मेडल 10 मीटर राइफल शूटिंग में आए। जबकि स्विमिंग और वुशु के मेडल गंवाए हैं। पढ़ें पूरी खबर
क्रिकेट कॉपी लिंक शेयर इरफान पठान बोले- यशस्वी जायसवाल को मौका मिलना चाहिए: 2027 वर्ल्ड कप से पहले पर्याप्त वनडे खेलें, रोहित ओपनिंग के लिए पहली पसंद क्रिकेट कॉपी लिंक शेयर युवराज, डिविलियर्स और गेल वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में खेलेंगे: 3 अक्टूबर से दुबई-शारजाह में मुकाबले, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच क्रिकेट कॉपी लिंक शेयर वजन कम करने की कोशिश में बेहोश हुआ भारतीय खिलाड़ी: एशियन गेम्स से बाहर हुए वरुण सान्याल, पिता पीएम मोदी के आर्थिक सलाहकार 0:30 Play video Play video स्पोर्ट्स कॉपी लिंक शेयर ऐप खोलें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ वीडियो और देखें Advertise with Us | DB Reporter | Sitemap | Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy | Contact Us | RSS | Cookie Policy | Privacy Policy Our Divisions DainikBhaskar.com DivyaBhaskar.com BhaskarEnglish.in DivyaMarathi.com MoneyBhaskar.com BhaskarAd.com Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
मुख्य बातें
- सोमवार को मेंस 10 मीटर राइफल इवेंट में हिमांशु ढिल्लों (252.4 अंक) ने सिल्वर और रुद्रांश पाटिल (230.9 अंक) ब्रॉन्ज जीते।
- चीन के शेंग लिहाओ (254.2 अंक) ने गोल्ड जीता।
- मेंस 10 मीटर राइफल इंडिविजुअल्स इवेंट में रुद्रांश-हिमांशु ने ब्रॉन्ज और हिमांशु ने सिल्वर जीता।
स्रोत और संदर्भ
सार्वजनिक प्राथमिक स्रोतों पर आधारित संपादित लेख। स्रोत जाँच: 21 सितंबर 2026।


