भारत व्यापक विस्तार , नवाचार और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर ( डीपीआई ) के माध्यम से वैश्विक फिनटेक परिदृश्य को नया आकार दे रहा है। आधार कार्ड की शुरुआत , इंटरनेट कनेक्टिविटी का विस्तार और एकीकृत भुगतान इंटरफेस ( यूपीआई ) में हुई प्रगति ने वित्तीय सेवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन लाए हैं।
इन नवाचारों ने डिजिटल पहचान , त्वरित भुगतान और सहमति आधारित डेटा साझाकरण को व्यापक जनसमूह तक पहुंचाया है। भारत का अनुभव दर्शाता है कि प्रौद्योगिकी किस तरह वित्तीय सेवाओं को अधिक सुलभ , कुशल और समावेशी बना सकती है।
इस परिवर्तन ने भारत को फिनटेक नवाचार और डिजिटल अर्थव्यवस्था के वैश्विक केंद्र के तौर पर स्थापित किया है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट ( जीएफएफ ) 2026 इस क्षेत्र में भारत के बढ़ते वैश्विक असर को प्रतिबिंबित करता है। जीएफएफ का 7 वां संस्करण 8 से 11 सितंबर 2026 तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। यह वित्तीय प्रौद्योगिकी में वैश्विक संवाद , सहयोग और नवाचार हेतु एक मंच प्रदान करता है।
2020 में अपनी स्थापना के बाद से ही , जीएफएफ दुनिया के अग्रणी फिनटेक सम्मेलनों में से एक बन गया है। इसकी प्रगति भारत की डिजिटल वित्तीय संरचना और फिनटेक क्षमताओं में बढ़ती वैश्विक रुचि को दर्शाती है। यह महोत्सव भारत के अनुभव को प्रदर्शित करने और वैश्विक नवाचारियों के साथ विचारों का आदान - प्रदान करने का एक मंच प्रदान करता है। यह विकसित अर्थव्यवस्थाओं , उभरते बाजारों और ग्लोबल साउथ के साथ जुड़ाव को भी सुदृढ़ करता है।
जीएफएफ 2026 की सफलता में योगदान देने वाली संस्थाएं
भारतीय भुगतान परिषद ( पीसीआई ), भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ( एनपीसीआई ) और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल ( एफसीसी ) जीएफएफ के प्रमुख आयोजक हैं। इसके साथ ही , जीएफएफ 2026 को निम्नलिखित संस्थाओं का सहयोग प्राप्त है :
जीएफएफ 2026 - वित्तीय नवाचार की अगली लहर का सशक्तिकरण
सातवां ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 एक सम्मेलन मात्र से कहीं अधिक है। यह दुनिया का सबसे बड़ा फिनटेक महोत्सव है , जो एआई - संचालित भविष्य को आकार देने के लिए प्रतिभाशाली लोगों को एक साथ लाता है। जीएफएफ का हर संस्करण नवाचार और समावेशी विकास तथा समृद्धि के साझा दृष्टिकोण से प्रेरित रहा है।
जीएफएफ 2026 का विषय है “ प्रभाव डालने की की प्रबल क्षमता : एजेंटिक एआई | टोकनाइजेशन | क्वांटम : समावेशी अर्थव्यवस्था हेतु विश्वसनीय , संबद्ध और वैश्विक प्रणालियां। ” यह तीन मूलभूत प्रौद्योगिकियों पर आधारित है , जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के परिदृश्य को स्वायत्त , निर्देशयोग्य और सुरक्षित पारिस्थितिकी तंत्र की ओर परिवर्तित कर रही हैं।
जीएफएफ 2026 का एजेंडा देखने के लिए यहां क्लिक करें
फिनटेक को आम तौर पर एक ऐसे उद्योग के तौर पर परिभाषित किया जाता है जो वित्तीय प्रणालियों और वित्तीय सेवाओं के वितरण को अधिक कुशल बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करता है। यह " प्रौद्योगिकी - आधारित वित्तीय नवाचार " को संदर्भित करता है जो नए व्यावसायिक मॉडल , अनुप्रयोग , प्रक्रियाएं या उत्पाद तैयार कर सकता है , जिसका वित्तीय बाजारों , संस्थानों और वित्तीय सेवाओं के प्रावधान पर बड़ा असर पड़ता है।
फिनटेक की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली प्रमुख सहायक प्रौद्योगिकियां
वित्तीय प्रौद्योगिकी में वित्तीय परिदृश्य को मौलिक रूप से बदलने की क्षमता है - यह उपभोक्ताओं को अधिक प्रतिस्पर्धी कीमतों पर वित्तीय उत्पादों के व्यापक विकल्प प्रदान करती है , साथ ही वित्तीय संस्थानों को अधिक कुशलता से कार्य करने में सहायता करती है। वित्तीय प्रौद्योगिकी विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं में दक्षता , समावेशन और वित्तीय स्थिरता में उल्लेखनीय सुधार ला रही है।
भारत की फिनटेक सफलता डिजिटल इंडिया और डीपीआई में एक दशक के निवेश पर आधारित है। यह आधार सार्वभौमिक पहुंच , डिजिटल पहचान , अंतरसंचालनीय भुगतान और खुले डिजिटल नेटवर्क को जोड़ता है। इन क्षमताओं ने एक ऐसा इकोसिस्टम बनाया है , जहां वित्तीय नवाचार तेजी से और समावेशी रूप से विस्तार कर सकता है। भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें।
भारत के फिनटेक क्षेत्र के विस्तार के साथ - साथ , सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक ने डिजिटल अर्थव्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करने वाले नियामक और उपभोक्ता - संरक्षण फ्रेमवर्क को लगातार मजबूत किया है।
भारत का फिनटेक इकोसिस्टम व्यापकता , अंतरसंचालनीयता , नवाचार और संस्थागत विश्वास पर आधारित है। इसका डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना सुलभ , किफायती और समावेशी वित्तीय सेवाओं के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता है।
अगले चरण में डिजिटल संप्रभुता , तकनीकी आत्मनिर्भरता और भरोसेमंद नवाचार को और अधिक सुदृढ़ किया जाना चाहिए। खुले डिजिटल प्लेटफॉर्म नागरिकों , स्टार्टअप्स और व्यवसायों के लिए प्रौद्योगिकी को और अधिक लोकतांत्रिक बना सकते हैं।
उभरती प्रौद्योगिकियां अधिक स्मार्ट , सुरक्षित और कुशल वित्तीय सेवाओं को सक्षम बना सकती हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस , टोकनीकरण , ब्लॉकचेन और क्वांटम प्रौद्योगिकियां वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र में नए मौके खोल सकती हैं ।
डिजिटल अर्थव्यवस्था के विस्तार के साथ - साथ मजबूत साइबर सुरक्षा , डेटा संरक्षण और उपभोक्ता सुरक्षा उपाय जरूरी बने रहेंगे। फिनटेक नवाचार को जन - केंद्रित शासन , समावेशन और सार्वजनिक मूल्यों पर आधारित रहना चाहिए।
भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं और ग्लोबल साउथ के देशों के साथ साझेदारी के माध्यम से अपनी डिजिटल विशेषज्ञता को और अधिक साझा कर सकता है। इससे समावेशी डिजिटल वित्तीय प्रणालियों के निर्माण में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में भारत की भूमिका मजबूत हो सकती है।
आगे बढ़ने का रास्ता एक संप्रभु , सुरक्षित और समावेशी डिजिटल वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है। यह दृष्टिकोण भारत को जन - केंद्रित डिजिटल अर्थव्यवस्था के भविष्य को आकार देने में वैश्विक नेता के रूप में स्थापित कर सकता है।
साइट को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) द्वारा होस्ट किया जाता है । इस पर सूचनाएं पत्र सूचना कार्यालय, "ए" विंग, शास्त्री भवन, डॉ राजेंद्र प्रसाद रोड़, शास्त्री भवन, नई दिल्ली – 110001, फोन : 23389338 द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है और अद्यतित की जाती है ।
मुख्य बातें
- भारत व्यापक विस्तार , नवाचार और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर ( डीपीआई ) के माध्यम से वैश्विक फिनटेक परिदृश्य को नया आकार दे रहा है।
- आधार कार्ड की शुरुआत , इंटरनेट कनेक्टिविटी का विस्तार और एकीकृत भुगतान इंटरफेस ( यूपीआई ) में हुई प्रगति ने वित्तीय सेवाओं में क्रांतिकार…
- इन नवाचारों ने डिजिटल पहचान , त्वरित भुगतान और सहमति आधारित डेटा साझाकरण को व्यापक जनसमूह तक पहुंचाया है।
स्रोत और संदर्भ
सार्वजनिक प्राथमिक स्रोतों पर आधारित संपादित लेख। स्रोत जाँच: 21 सितंबर 2026।



